अंबाला जिले के बराड़ा निवासी एक 18 वर्षीय छात्र माल्टा में लापता हो गया है। छात्र की पहचान विश्व के रूप में हुई है, जो 20 जनवरी 2026 को स्टडी वीजा पर माल्टा गया था।

परिवार के अनुसार, 18 मार्च तक विश्व से नियमित संपर्क बना हुआ था। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया और वह लापता हो गया।
20 मार्च को उसके दोस्तों ने माल्टा पुलिस को सूचना दी। हालांकि, परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की। बाद में 27 मार्च को केस दर्ज किया गया।
विश्व के दोस्तों और रिश्तेदारों ने माल्टा में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
परिवार ने भारतीय दूतावास पर भी सहयोग न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें कोई ठोस मदद नहीं मिली।
पीड़ित परिवार ने विदेश मंत्री को ट्वीट कर मदद की अपील की है। साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी हस्तक्षेप की मांग की है।
परिवार का कहना है कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि उनके बेटे का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !