Breaking News

बड़ी खबर :: बंगाल में 3 भाजपा कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या, टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में झंडे हटाने को लेकर हुई हिंसक झड़प

डेस्क : भाजपा नेता मुकुल रॉय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को भाजपा और टीएमसी के बीच हुई झड़पों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच 24 परगना जिले के नाजट इलाके हिंसा हुई। बसीरहाट के संदेशखली में पार्टी के झंडे उतारने को लेकर झड़पें हुईं। इसमें भाजपा के 3 और तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या हो गई।

घटना के बाद सुर्खियों में आने के बाद मुकुल रॉय ने ट्वीट किया, ‘पश्चिम बंगाल के संदेशखली में 3 बीजेपी कार्यकर्ताओं की टीएमसी के गुंडों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ममता बनर्जी सीधे तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं। हम संदेशखली की हत्याओं से अवगत कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के पास पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा, ‘टीएमसी के गुंडों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला किया और बशीरहाट के संदेशखली में हमारे 3 कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके नेता और सीएम आतंक के शासन में लिप्त हैं, हमने गृह मंत्री अमित शाह जी, कैलाश विजयवर्गीय जी और हमारे राज्य के नेताओं को संदेश भेजा है। सांसदों की एक टीम संदेशखली का दौरा करेगी और गृह मंत्री को एक रिपोर्ट भेजेगी, हम इस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे।’

भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव सयान्तन बोस ने बताया कि उनकी पार्टी के तीन कार्यकर्ता -सुकांत मंडल,प्रदीप मंडल और शंकर मंडल ने जब टीएमसी के समर्थकों को पार्टी का झंडा फेंकने से रोकने की कोशिश तो उन्हें गोली मार दी गई।

इस पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है और मुझे यकीन है कि केंद्र इसे गंभीरता से लेगा। घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।’

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …