डेस्क : इंटर परीक्षा 2019 में शामिल परीक्षार्थी यदि अपने किसी एक विषय या सभी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे अपने कॉपी की स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 12 अप्रैल 2019 तक आवेदन की अंतिम तिथि है। 70 रुपए प्रति विषय इसके लिए शुल्क लगेगा।

स्क्रूटनी आवेदन के लिए दिए गए लिंक पर अभी क्लिक करें..
बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2019 (Bihar Board 12th Result 2019) 30 मार्च को जारी किया था, जिसमें 79.76 प्रतिशत स्टूडेंट सफल हुए थे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
Bihar Board 12th Scrutiny के लिए अभी ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
- चरण 1. छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebinteredu.in के इस लिंक पर क्लिक करें ।
- चरण 2. इसके बाद होम पेज के ‘For Scrutiny Application 2019 – Click Here लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3. इसके बाद नई विंडों खुलेगी, उसमें छात्र रोल कोड, रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- चरण 4. इसके बाद छात्र को जिस विषय की स्क्रूटनी करानें हैं उसकी डिटेल्स भरे और सबमिट कर दें और साथ ही ऑनलाइन पेमेंट कर दें।

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने पहली बार 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के केवल 44 दिनों के अंदर जारी किया है। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षाएं 6 फरवरी से 16 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !