डेस्क : एक बार फिर बिहार की प्रतिभा ने देश और प्रदेश का नाम दुनिया में रोशन किया है। पटना के सुमंत परिमल प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स द्वारा आईटी प्रोफेशनल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विशेषज्ञों की ऑनलाइन कराई गई प्रतियोगिता में शीर्ष पर रहे हैं। वह इस प्रतियोगिता में बाजी मारने वाले एकमात्र भारतीय हैं।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
करीब दो महीने तक चली ऑनलाइन प्रतियोगिता में उन्होंने अमेरिका, यूरोप, एशिया व ऑस्ट्रेलिया के विख्यात आईटी और एआई विशेषज्ञों को पीछे छोड़ा है। सुमंत की रेटिंग सबसे ऊंची रही, जिससे उन्हें फोर्ब्स ने वैश्विक विशेषज्ञों के पैनल में टॉप पर रखा है। यहां के राजा बाजार के रहने वाले सुमंत ने मैसूर विवि से एमटेक और जेवियर लेबर रिसर्च इंस्टीट्यूट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर से एमबीए किया है। वह कई वर्षों तक बोकारो स्टील प्लांट में अधिकारी रहे। इसके बाद उन्होंने पांच वर्षों तक अमेरिका में रिसर्च किया।

रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पर कर रहे हैं काम
सुमंत परिमल ने ‘5 ज्वेल्स रिसर्च’ नाम की अपनी आईटी कंपनी बनाई है, जो भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी के विकास पर काम कर रही है। हाल ही में ग्रेटर नोएडा में रोबोटिक टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार के साथ सुमंत परिमल ने करार किया है।
क्या है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
मानव और अन्य जन्तुओं द्वारा प्रदर्शित प्राकृतिक बुद्धि के विपरीत मशीनों द्वारा प्रदर्शित बुद्धि है। कृत्रिम बुद्धि कोई भी ऐसा संयंत्र हो सकता है जो अपने पर्यावरण को देखकर, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करता है। यानी मशीन इंसानों के कार्यों की नकल करती है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !