झंझारपुर मधुबनी/डॉ संजीव शमा : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान में हुए ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर हमला तथा सिखों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ झंझारपुर नगर मंडल के पोस्ट ऑफीस चौक पर झंझारपुर जिला अध्यक्ष सियाराम साहु के नेतृत्व में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि पाकिस्तान के इस नापाक इरादों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पाक प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की घोर निंदा की गई । पुतला दहन के मौके पर झंझारपुर नगर मंडल अध्यक्ष दीपक पौद्दार, कमलेश झा ,सुबोध झा, राघवेन्द्र सिंह ,संजय सिंह, राम साह कसेरा,गुड्डू नायक,अमर झा,पवन ठाकुर, बैद्यनाथ राम,मनीष सिंह, मनीष झा,राजीव सिंह,विनय सिंह,किशोर कसेरा,महेश कसेरा,सरोज चौधरी,कौशल जी,आशीष सिंह,संदीप दास, बिंदेश्वर मंडल,संजय पासवान,सच्चू पोद्दार, दिवाकर झा,पवन झा,विकाश झा इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !