झांसी जीआरपी ने बिहार के एक चोर गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो ट्रेन के एसी कोच में चोरी करके महंगे होटल में ठहरते और फिर फ्लाइट से घूमते थे। गिरोह के सरगना गौरव अभी भी फरार है।

पुलिस ने स्टेशन और शहर के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रवीश पासवान, करम कुमार और प्रशांत को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से नौ चोरी की घटनाओं का माल बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी रावेंद्र कुमार मिश्रा के अनुसार, गिरोह दिन में चोरी करता और घटना के अगले दिन होटल में अखबार पढ़कर खबरों पर नजर रखते थे। वे तीन-चार दिन बाद अपना ठिकाना बदल देते थे।
झांसी स्टेशन पर 6 जनवरी को हुई चोरी में एक महिला यात्री का ट्रॉली बैग गायब हुआ, जिसमें साढ़े चार लाख रुपये की ज्वैलरी थी। पुलिस अब तक केवल कुछ टॉप्स बरामद कर पाई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !