Breaking News

2022 तक देश में बने उत्पाद ही खरीदें युवा : पीएम मोदी

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं से आग्रह किया है कि वह आजादी की 75वीं वर्षगांठ के साल 2022 तक लोकल मेड यानि अपने देश में बने उत्पाद ही खरीदें। श्री मोदी के अनुसार ऐसा करने से देश के कामगारों, शिल्पकारों, उद्यमियों और स्वरोजगार करने वाले युवाओं सभी का हित सधेगा।

प्रधानमंत्री ने यह बातें रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर अपने संदेश में कहीं। प्रधानमंत्री का यह पहले से रिकार्ड वीडियो संदेश रविवार को यहां लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में सुनाया गया।

उन्होंने कहा कि आजादी के दीवानों ने समृद्ध भारत के सपने संजोए थे। इसके लिए अनेक काम होते हैं। एक काम युवाओं को करना है। आगे की बाद में देखेंगे पहले आजादी की 75वीं वर्षगांठ के साल 2022 तक तो युवा यह संकल्प ले लें कि वह जितना संभव हो सके देश में बने लोकल प्रोडक्ट ही खरीदें।

हम युवाओं की बदौलत ही आगे बढ़ रहे

प्रधानमंत्री ने अपने 15 मिनट के वीडियो संदेश में कहा कि नागरिकता संशोधन कानून एक सच्चाई है। हमारी सरकार युवाओं के साथ है, युवाओं के सपनों के साथ है। श्री मोदी ने कहा कि आज भारत विभिन्न क्षेत्रों में अगर लगातार आगे बढ़ते हुए नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है तो यह सब देश के युवाओं की लगन, मेहनत और उनकी प्रतिभा के बूते ही हो पा रहा है।

प्रधानमंत्री को इस राष्ट्रीय युवा उत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होना था मगर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कोलकाता स्थित वेल्लूर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से वह नहीं आ सके। अपने 15 मिनट के वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देश के युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद के रूप में भारत को एक ऊर्जा मिली थी जो भारत को आज भी ऊर्जावान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के युवा को देश की मजबूती के रूप में देखते थे।

26 हजार नए स्टार्टअप का सपना भारत में संभव हुआ
उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा खुद पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ रहा है। आज देश की विभिन्न उपलब्धियों के पीछे युवा ही हैं। 26 हजार नए स्टार्टअप का खुलना दुनिया के किसी भी देश का सपना हो सकता है, यह आज भारत में सम्भव हो सका है।

Check Also

उप निरीक्षक मोहम्मद शकील का हुआ विदाई कार्यक्रम

चकरनगर/इटावा। तहसील क्षेत्र के थाना भरेह में तैनात मोहम्मद शकील का अचानक स्थानांतरण थाना चौबिया …

बोर्ड परीक्षाओं में उन्नाव जनपद के टॉपरों को शहीद अजीत कुमार आजाद स्मृति सम्मान – ट्री मैन पुलिस दंपत्ति

उन्नाव। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में प्रियदर्शनी नगर के मनोरंजन पार्क …

पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान ने चकरनगर चकरनगर में जनता से किया संपर्क स्थापित

चकरनगर/इटावा। पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान गांव ललूपुरा में क्वारी नदी व सिंध नदी के …