Breaking News

रक्तदाता जान बचाने के साथ व्यक्ति को स्वस्थ बनाने में भी होता मददगार – आचार्य एल शास्त्री

झंझारपुर मधुबनी/डॉ.संजीव शमा : सम्राट अशोक रक्तसेवा समूह के तत्वावधान में रविवार को माँ भवानी नर्सिंग होम कन्हौली वार्ड दो में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व शिविर के आयोजक सूर्यवंशी आचार्य ललित शास्त्री ने किया। रक्तदान शिविर का उदघाटन शिविर में पधारे अतिथि रामरूप महतो, गंगाप्रसाद गंगोत्री,शंकर प्रसाद,चिकित्सक रामकृष्ण महतो,श्याम सुंदर महतो ने संयुक्त रूप से किया ।

रक्तदान शिविर का उदघाटन करते अतिथि

इस ब्लड डोनेशन कैम्प में डीएमसीएच के चिकित्सक डॉ संजीव कुमार, डॉ उदय शंकर सिंह, छोटे सिंह, रोहित कुमार अपने टीम के साथ मौजूद थे। आचार्य ललित शास्त्री ने कहा कि रक्तदान महादान है, इसे जीवनदान के बराबर माना जाता है।रक्तदान न केवल अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाता है, बल्कि यह रक्त देने वाले को स्वस्थ बनने में भी मदद करता है। इसलिए यह दोनों के लिए फायदेमंद है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान एक जीवन देने वाली गतिविधि है जो किसी व्यक्ति के जीवन को बचा सकती है। इसलिए जब भी मौका मिले,सभी स्वस्थ पुरुषों और महिलाओं को रक्तदान करना चाहिए।रक्तदान करनेवालों में आचार्य शास्त्री के अलावा गंगा प्रसाद गंगोत्री,ओम प्रकाश महतो,डॉ विभूति भूषण,डॉ नूपुर के अलावा अन्य लोग शामिल थे। इंडियन साइंस स्कूल के राजदेव महतो ने ब्लड डोनेट करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया ।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …