Breaking News

बिहार

बिजली लाइन ठप कर शराब की खेप उतार रहे तस्कर, जाले क्षेत्र में नया तरीका आया सामने

दरभंगा। जिले के जाले में शराब कारोबारियों द्वारा तस्करी का नया तरीका अपनाने का मामला सामने आया है। पुलिस की सख्ती से बचने के लिए अब शराब कारोबारी बिजली आपूर्ति को बाधित कर निर्जन क्षेत्रों में शराब की खेप उतारने का काम कर रहे हैं।     बिजली विभाग के …

Read More »

गर्व :: दरभंगा के होनहार प्रियांशु ने जेईई मेन में हासिल किया 99.71 पर्सेंटाइल, बधाईयों का लगा तांता

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। सपनों को साकार करने की राह में दरभंगा जिले के हनुमाननगर प्रखंड क्षेत्र के थलवाड़ा स्थित शोभेपट्टी निवासी बबलु मिश्रा के पुत्र प्रियांशु ने बड़ी छलांग लगाई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित जेईई मेन 2026 में प्रियांशु ने 99.71 पर्सेंटाइल हासिल …

Read More »

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग संस्थानों के संचालन को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से नई गाइडलाइन जारी की है। इस नई व्यवस्था के तहत कोचिंग संचालकों को सात महत्वपूर्ण बिंदुओं का अनिवार्य रूप से पालन करना …

Read More »

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि केवल किसी परिसर से शराब बरामद होने के आधार पर संपत्ति को सील या जब्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए यह सिद्ध होना आवश्यक है कि परिसर …

Read More »

दरभंगा :: जन वितरण प्रणाली दुकानों की नई अनुज्ञप्ति हेतु औपबंधिक मेधा सूची जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट….

दरभंगा। जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान की नई अनुज्ञप्ति निर्गत किए जाने के संबंध में प्रकाशित विज्ञापन संख्या–585/आपूर्ति, दिनांक 24.06.2025 के आलोक में तैयार की गई औपबंधिक मेधा सूची संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय के सूचना पटल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी दरभंगा के कार्यालय के सूचना पटल एवं दरभंगा जिला की …

Read More »

पुराने केस में पप्पू यादव हिरासत में, सेहत और सुरक्षा को लेकर जताई आशंका

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को 1995 से जुड़े एक पुराने आपराधिक मामले में हिरासत में लिए जाने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पटना स्थित उनके आवास पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई घंटों तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। समर्थकों की भीड़, सुरक्षा …

Read More »

राजगीर की धर्मशाला में चार लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल राजगीर से शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। दिगंबर जैन धर्मशाला के एक कमरे में चार लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग …

Read More »

शहीद परिवारों के लिए बड़ी राहत, बिहार सरकार देगी एक एकड़ जमीन

देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के परिवारों के सम्मान और पुनर्वास को लेकर बिहार सरकार ने एक अहम और संवेदनशील निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि युद्धकाल में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को उनके गृह प्रखंड में एक …

Read More »

दीघा गोलंबर पर धधकी कार, बाल-बाल बचे अधिकारी

पटना में एक बार फिर चलती कार में आग लगने की घटना ने लोगों को दहला दिया। शुक्रवार शाम दीघा गोलंबर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी कंपनी के एजीएम की कार से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते वह आग की लपटों में …

Read More »

मंदिर में भांजे से विवाह, पति को फोटो भेजकर दी नई जिंदगी की खबर

बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मान्यताओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है। यहां एक विवाहिता महिला अपने ही दूर के भांजे के साथ घर छोड़कर चली गई और मंदिर में विवाह रचा लिया। इस …

Read More »