Breaking News

बाउर गांव में चैती नवरात्रि की मची धूम

दरभंगा, विकाश कुमार :- घनश्यामपुर प्रखंड क्षेत्र के बाउर गांव में माता की अराधना में ग्रामीण हुए लीन भक्तगण जय अंबे गौरी की आरती गाते हुए हर हर महादेव का जय घोष करते है। इसी क्रम में आज बेलनौती हुआ। जहाँ आज पुरे गाँव मे भक्ति का माहौल बना रहा वही महिलाएं पुरुष बच्चों और युवाओं की टोलियां व कुमारी कन्याओ ने कलश लेकर माता को न्योता देने के लिए ग्रामीण के साथ जोड़ा बेल के नीचे मां दुर्गा को पूरे विधिवत् पूजा पाठ किया गया जहाँ पूजा समाप्ति के बाद दुर्गा स्थान बुधेव गाँव के रास्ते हरिपुर गाँव के होते हुए पुनः पूजा पंडाल में आया ।

जहाँ शंख नाद,गूँजते रहे माता रानी की जय की नारे लगते रहे यह दृश्य देखने वाला होता है।कहा जाता है की आज न्योता देकर कल सुबह माता रानी को डोली महफा में सजा कर मंदिर प्रांगण में लाया जाता है। जहाँ बाउर में श्री श्री 108 नव चैत्री दुर्गा पूजा समिति के द्वारा माता के मंदिलो को भव्य पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा बना कर अराधना व पूजा होती है।ग्रामीण श्रद्धालुओं में पूरी भक्ति का माहौल रहता है। प्रतिदिन संध्या को भागवत कथा का आयोजन किया जाता है, जिसमें गांव के तमाम श्रद्धालु गण उपस्थित होते है।जहाँ बेल न्योता मै अत्यधिक भीड़ होने के कारण पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में लगा दिया गया था किसी भी प्रकार का कोई दिक्कत न हो । जिसको लेकर ग्रामीणों में काफ़ी खुशी का माहौल है। जहाँ इस पूजा कार्यक्रम की अध्यक्षता भोगी लाल यादव सचिव रविंद्र पंडित व कोषाध्यक्ष विवेक कुमार यादव के साथ अनेको युवा अशोक मंडल , रतन यादव ,अनिल कुमार यादव रमन चौपाल ,बैधनाथ यादव ,विजय यादव ,लष्मण पंडित के साथ समस्त ग्रामवासियों ने इस पूजा को सफल बनाने में लगे है ।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …