Breaking News

पांच दिवसीय राष्ट्रीय युवा उत्सव का आगाज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। राजधानी लखनऊ में पांच दिवसीय राष्ट्रीय युवा उत्सव शुरू हो गया है। इंदिरागांधी प्रतिष्ठान परिसर हो रहे उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस आयोजन में केंद्रीय खेल व युवा मंत्री किरेन रिजिजू, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा प्रदेश के खेल व युवा मामलों के मंत्री उपेंद्र तिवारी सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।


फिट यूथ फिट इंडिया’ की थीम पर हो रहे युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवेकानंद की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के युवाओं के नाम संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।

  विभिन्न संस्कृतियों का अनूठा संगम

राष्ट्रीय युवा उत्सव में विभिन्न संस्कृतियों का अनूठा संगम राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में रविवार को देखने को मिला। जब एक ही स्थान पर बनारस का खाइके पान बनारस वाला पर उत्तर प्रदेश से आया युवाओं का दल गाता दिखा। तो पंजाब का दल पंजाबी गानों पर नाचता नजर आया। इसी तरह से जम्मू कश्मीर, केरला, दिल्ली समेत 37 प्रान्तों और केंद्र शाषित राज्यों से आये युवाओं का जोश देखते ही बना। एक अलग सा माहौल। लगा किसी पर्व में शामिल हुए हों।

परेड का लोगों ने स्वागत किया

हाई कोर्ट बिल्डिंग फैज़ाबाद रोड से इंदिरा गांधी प्रतिष्‍ठान तक निकली युवाओं की परेड को स्थानीय लोगों ने रुककर स्वागत किया। लोग इतनी संस्कृति और विभिन्न परिधानों, वहां के नर्तियों को सड़क पर होते देख रुक गए और उनको मोबाइल में कैद करने लगे। यह परेड इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाप्त हुई।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …