पटना (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार के 55 विधान पार्षदों को नया आशियाना मिल गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माननीयों के लिए बनाए गए नए आशियाने की चाबी उन्हें सौंप दी है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने विधान पार्षदों को उनके नए आवास की चाबी दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के सभापति हारून रशीद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विधान परिषद के सदस्यों के लिए बनाए गए डुप्लेक्स आवास की चाबी लेने वाले सदस्यों में केदारनाथ पांडे, प्रेमचंद्र मिश्रा, संजय पासवान शामिल रहे।

कुल 55 विधान पार्षदों को नया आवास आवंटित किया गया है बाकी बचे अन्य आवासों को भी दिसंबर महीने में हैंड ओवर कर दिया जाएगा। उद्घाटन के साथ बिहार के एमएलसी को अब नए हाइटेक सरकारी डुप्लेक्स में रहने का मौका मिलेगा।

116.42 करोड़ रुपए की लागत से आर ब्लॉक के पास नई आवासीय कॉलोनी में इन डुप्लेक्स सरकारी आवास का निर्माण कराया गया है। विधान पार्षदों के लिए कुल 75 में से 55 डुप्लेक्स बनकर तैयार हैं। 3681 वर्गफीट क्षेत्रफल और 6 बेड रूम वाले इन डुप्लेक्स को विधान पार्षदों को सौंपा गया आवास को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !