पटना (श्रवण राज) : देशव्यापी विरोध के बाद अंततः सरकार प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने पर सहमत हुई है। केन्द्र सरकार ने अपनी जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ते हुए ट्रेन किराया राज्य से वसूलने की बात की है। इधर बिहार सरकार ने किराया देने से इन्कार करते हुए इसे मजदूरों से वसूलने की घोषणा की है। विडंबना यह है कि पीएम केयर फंड में करोड़ों – अरबों रुपए जमा हैं और प्रधानमंत्री मोदी इसे मजदूरों पर खर्च करना नहीं चाहते। अस्पतालों में इलाज की बेहतर व्यवस्था की बजाए केन्द्र सरकार सेना के विमान से अस्पताल आदि जगहों पर फूल बरसाने जैसे शो-बाजी के कार्यक्रम कर रही है। यह देश के धन का दुरुपयोग है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच जिम्मेवारी को लेकर फेंका – फेंकी का खेल खेला जा रहा है और पूरा बोझ भुखमरी – बेरोजगारी की मार झेल रहे मजदूरों पर ही डाला जा रहा है। यह घोर निंदनीय रवैया है।

कोरोना लॉकडाउन के दरम्यान घर लौटने के दौरान रास्ते में, भूख, आत्महत्या, दुर्घटना, भीड़ हिंसा आदि में अनेक लोगों को जान गवांनी पड़ी है। ऐसे तमाम मृतक मज़दूरों के परिवारों को पीएम केअर फण्ड से 20-20 लाख रु के मुआवजे की मांग करनी चाहिए। यह मौत नहीं हत्या है जिसके लिए सरकार जिम्मेवार है।
फतुहा में भाकपा माले के प्रखंड सचिव शैलेन्द्र यादव व जिला कमेटी के मुन्ना पंडित के अगुवाई में उसफा पंचायत के उसफा गांव में एक दिवसीय धरना दिया गया धरना को संबोधित करते भाकपा माले के प्रखंड सचिव शैलेंद्र यादव ने कहा कि बिना कार्ड वालों सहित सभी मजदूरों को 3 महीना का राशन दो सभी मारे गए मजदूरों को पीएम केयर फ्रेंड से 2000000 मुआवजा केयर फंड से सभी मजदूरों को सुकून घर पहुंचाओ आप देख रहे हैं कि पूरा ग्रामीण चेहरे में फतवा में काम नहीं मिल रहा है बिहारी पर है यह बीमारी के कगार पर है कहीं-कहीं डीलर जो राशन के भी कटौती बड़े पैमाने पर कर रहे हैं और भाकपा माले इस धारणा के माध्यम से मांग करते हैं सभी मजदूर भूमिहीन दलित महादलित को रोजगार की गारंटी की जाए

एक दिवसीय धरना भाकपा माले के प्रखंड कार्यालय बांकीपुर गोरख में दीना संगीता देवी के अगुआई में की गई उसफा में शैलेंद्र यादव मुन्ना पंडित तनिका रविदास डॉ अवधेश राम सीताराम चौधरी सिकंदर पासवान शांति देवी रेखा देवी सोना देवी गीता देवी मुन्ना पासवान सुंदर पासवान सुडिहा में जितेंद्र रविदास की अगुवाई में और मिर्जापुर नोहटा में पंकज यादव की अगुवाई में महारानी चौक पट्टी सुदामा रविदास की अगुवाई में विक्रमपुर सुशीला देवी की अगुवाई में जेठूली जयराम रविदास बीबीपुर वीरेंद्र यादव के अगुवाई में दर्जनों गांव में एक दिवसीय धरना दिया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !