Breaking News

बिहार :: लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने दिनदहाड़े दो भाईयों को मारी गोली

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने फिर से तांडव मचाया है. अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर दिनदहाड़े दो भाईयों को गोली मार दी. गोलीबारी की इस घटना में जहां एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
घटना बुधवार को जिला मुख्यालय हाजीपुर के नगर थाना के मड़ई चौक की है. मृतक की पहचान अंगद कुमार के रूप में हुई है जो प्रोफेसर अनिल कुमार के चचेरे भाई बताएं गए हैं. घटना के पीछे लूटपाट की आशंका जताई जा रही है. बताया जाता है कि दोनों सहरसा के रहने वाले हैं जो छोटी यूसुफपुर में किराए के मकान में रहते हैं. घटना तब हुई जब हाजीपुर स्टेशन से ट्रेन से उतरकर दोनों रिक्शे पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *