पटना / फतुहा (श्रवण राज) : केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लॉक डाउन 3 की घोषणा हो गई है जिसके मुताबिक अगले 2 हफ्ते इसे बढ़ा दिया गया है। अब लॉक डाउन 17 मई तक जारी रहेगा।

इसके बावजूद फतुहा के गंगा घाटों पर यह असर बेअसर नजर आ रहा है। पूरा देश करोना वायरस महामारी झेल रहा है। अब सरकार ने लॉक डाउन 3 की भी घोषणा कर दी है लेकिन आज फतुहा के गंगा घाटो पर जो भीड़ स्नान और पुजा के लिए उमडी उस में लोग सोशल डिस्ट्रेसिंग और लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। सरकार के आदेश का पालन नहीं करने के कारण यहां करोना के मामले बढ़ते दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि यहां सोशल डिस्ट्रेसिंग की खिली उड़ाई जा रही है। हालाकि कुछ देर बाद पुलिस ने अपनी सख्त दिखाई और लोगों को घाटो से खदेर दिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !