Breaking News

एयरफोर्स का कोरोना योद्धाओं को सलाम, हेलिकॉप्टर से डॉक्टरों पर की पुष्प वर्षा

पटना सिटी (श्रवण राज) : कोरोना वायरस से फैली वैश्विक महामारी जिस तरह से पूरी दुनिया को अपने आगोश में समा रखा हैं तो वहीं इससे देश को मुक्त करने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास की जा रही हैं।

इतना ही नही कोरोना को मात देने के लिए डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, नर्स, सफाई कर्मी और पुलिस कर्मियों ने कोरोना योद्धा बनकर दिन रात डटे हैं। ताकि कोरोना को मात देकर हर व्यक्ति की जीवन को सुरक्षित बनाया जा सके।

वही इन कोरोना योद्धाओं को पूरा देश इनके जज़्बे को सलाम कर रही है। इसी वजह से अब भारतीय वायु सेना भी कोरोना योद्धाओं को सम्मान देने का मूड बना लिया है। इसके लिए वायुसेना की टीम देश के हर अस्पताल पर पुष्प वर्षा करने जा रही है। जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजो का इलाज की जा रही है।

कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए भारतीय वायु सेना की टीम ने पटनासिटी के अगमकुआं स्थित NMCH अस्पताल के उपर पुष्प की पंखुड़ियों की बौछार की गई। जहा सैकड़ो की संख्या में डॉक्टरों ने वायु सेना को अभिवादन व्यक्त किया।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …