डेस्क : सीटीईटी रिजल्ट जारी हो गया है। सीबीएसई ने परीक्षा के सिर्फ 19 दिन बाद सीटीईटी रिजल्ट जारी रिकॉर्ड बनाया है। परीक्षा देने वाले 24,05,145 अभ्यर्थियों में से 5,42,285 अभ्यर्थी पास हुए हैं। यानी करीब साढ़े 22 फीसदी उम्मीदवारों ने सीटीईटी क्वालिफाई किया है। अगर बिहार की बात करें तो यहां से 1 लाख 64 हजार उम्मीदवारों ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2019 ( सीटीईटी 2019 ) दी थी। जिसमें से 20 हजार हुए पास हुए हैं। दिया। रिजल्ट ctet.nic.in पर जाकर चेक किए जा सकते हैं। पास उम्मीदवारों को सीटीईटी सर्टिफिकेट डिजिलॉकर से डाउनलोड करना होगा। सीटीईटी पास उम्मीदवारों को लॉग इन डिटेल्स जारी की जाएगी। लॉग इन डिटेल्स के जरिए वह अपना सर्टिफिकेट डाउनलॉड कर सकेंगे। लॉग इन डिटेल्स पास उम्मीदवारों के मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। जल्द ही सर्टिफिकेट डिजिलॉकर में अपलोड कर दिए जाएंगे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सीटीईटी दिसंबर परीक्षा में 28,32,120 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 24,05,145 अभ्यर्थी (पेपर 1 – 16,46,620 और पेपर 2 -11,85,500)
8 दिसंबर को आयोजित हुई परीक्षा में बैठे थे। पेपर 1 में 2,47,386 और पेपर 2 में 2,94,899 अभ्यर्थी पास हुए हैं। परीक्षा 110 शहरों में आयोजित हुई थी। 2,935 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
सीटीईटी क्वालिफाई करने वाली महिलाओं की संख्या – 3,12,558
सीटीईटी क्वालिफाई करने वाली पुरुषों की संख्या- 2,29,718
CBSE हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।

सीटीईटी परीक्षा का मुख्य उद्देश्य सराकरी विद्यालयों में गुणवत्ता वाले तथा कुशल शिक्षकों की भर्ती करवाना होता है।
यह परीक्षा 2,144 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।
यहां क्लिक कर अभी देखें रिजल्ट
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !