Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / दरभंगा के सभी 18 प्रखंड सह अंचल में प्रतिनियुक्त किये गये वरीय पदाधिकारी

दरभंगा के सभी 18 प्रखंड सह अंचल में प्रतिनियुक्त किये गये वरीय पदाधिकारी

डेस्क। दरभंगा जिले के सभी 18 प्रखंड सह अंचल के कार्यों के पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारी को मेंटर (वरीय प्रभारी पदाधिकारी) के तौर पर प्रतिनियुक्त किया गया है.

 

 

डीएम राजीव रोशन ने प्रतिनियुक्त सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी को अपने-अपने आवंटित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में नियमित रूप से भ्रमण करने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना, आपूर्ति, पशुपालन, समाज कल्याण, सहकारिता, मनरेगा आदि की योजनाओं का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण करने को कहा है.

 

Advertisement

 

सदर प्रखंड सह अंचल के वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में डीएलओ बालेश्वर प्रसाद प्रतिनियुक्त किए गए हैं. बहादुरपुर में एडीएम कुमार प्रशांत, सिंहवाड़ा में सदर डीसीएलआर संजीत कुमार, केवटी में एडीएम सलीम अख्तर वरीय प्रभारी पदाधिकारी बनाये गये हैं. जाले में सामाजिक सुरक्षा कोषांग एडीएसएस नेहा कुमारी, बहेड़ी में एसडीसी निशांत कुमार, हनुमाननगर में डीपीआरओ पंचायत प्रशांत कुमार, मनीगाछी में डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद, तारडीह में एसडीसी पवन कुमार यादव की प्रतिनियुक्ति की गई है.

 

हायाघाट में एसडीसी वृषभानु कुमारी चंद्रा, बेनीपुर में बेनीपुर के एसडीओ शंभू नाथ झा, अलीनगर में बेनीपुर के एसडीपीजीआरओ राजेश कुमार गुप्ता, बिरौल में बिरौल के एसडीओ उमेश कुमार भारती, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में डीडब्ल्यूओ आलोक कुमार, गौड़ाबौराम में बिरौल के डीसीएलआर युनुस अंसारी, किरतपुर में डीटीओ श्रीप्रकाश, कुशेश्वरस्थान में बेनीपुर डीसीएलआर आनंद उत्सव एवं घनश्यामपुर प्रखंड सह अंचल के वरीय पदाधिकारी के पद पर एसडीसी अमृता कुमारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

 

Check Also

संभाला पदभार :: झंझारपुर से दरभंगा सदर पहुंचे कुमार गौरव, दरभंगा सदर में नए प्रशासनिक नेतृत्व की शुरुआत

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा सदर अनुमंडल के नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) …

दरभंगा में अल-मंसूर ट्रस्ट की ‘गुफ़्तगू’, ‘कश्मीर का अधूरा सफर’ पुस्तक का लोकार्पण, साहित्यकारों की समकालीन जिम्मेदारियों पर मंथन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश को नई …

दरभंगा में पुलिसिंग होगी और मजबूत, एसएसपी ने किए बड़े पैमाने पर तबादले

दरभंगा में एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों …