Breaking News
Home / एन.सी.आर. / दिल्ली-गुरुग्राम सीमा सील, इंटर-स्टेट और इंटर-डिस्ट्रिक आवाजाही को कर रहे हैं नियंत्रित।

दिल्ली-गुरुग्राम सीमा सील, इंटर-स्टेट और इंटर-डिस्ट्रिक आवाजाही को कर रहे हैं नियंत्रित।

आज सुबह 10 बजे से दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर सील कर दिया गया। इसके चलते दोनों ही ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सीमा पर तैनात जवान नियमों को लेकर इतने सख्त दिखाई दिए कि दो मिनट की देरी से पहुंचे कई जरूरी सेेवाओं से जुड़े लोगों को भी एंट्री देने से इनकार कर दिया।
इसकी वजह से लोग सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से अपनी ड्यूटी का हवाला देकर अपने गंतव्यों तक जाने की अनुमति मांगने लगे। जिन लोगों को 10 बजे के बाद पुलिस ने प्रवेश देने से इनकार कर दिया उनमें मेडिकल स्टाफ भी था जो गुरुग्राम में प्रवेश चाहता था। इनमें मधुमेह से पीड़ित दिल्ली पुलिस का जवान भी था जो गुरुग्राम में रहता है और दिल्ली जाने की अनुमति मांग रहा था।
हालांकि पुलिस अधिकारी से बात करने के बाद कई पासधारकों को प्रवेश की अनुमति मिल गई। बता दें कि जरूरत का सामान ले जा रहे वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है, ऐसे वाहन आराम से आ जा रहे हैं।

Check Also

‘राहुल गांधी न्याय योद्धा हैं’, अलका लांबा का बयान; NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री को घेरा

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे देशभर के कार्यकर्ता, अलका लांबा ने बताया “न्याय योद्धा”; NEET …

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

अंबाला में पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए मेगा टीकाकरण अभियान की शुरुआत, हजारों पशुओं को मिलेगा लाभ

अंबाला जिले में पशुपालन को मजबूत बनाने और पशुओं को खतरनाक बीमारियों से बचाने के …