Breaking News

तेज हुई झंझारपुर को जिला बनाने की मांग, ज.स.मो ने दिया धरना

झंझारपुर मधुबनी/डॉ संजीव शमा : जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को झंझारपुर आर एस स्थित ललित स्मारक पर झंझारपुर को जिला बनाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया । समीर नाद्दाफ की अध्यक्षता में पूर्व लोक सभा प्रत्याशी ओम प्रकाश पोद्दार ने मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि झंझारपुर को जिला बनाने में पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र और लालू यादव सहित सभी नेताओं ने यहाँ के लोगों को केवल छला है ।

झंझारपुर को जिला बनाने के लिए जन संघर्ष मोर्चा ने दिया धरना

उन्होंने कहा कि सात लाख आबादी वाला शिवहर ,अरवल और शेखपुरा को पूर्व की सरकारों ने तो जिला बना दिया , लेकिन उन्नतीस लाख की आबादी वाले झंझारपुर को जिला नहीं बनने देना स्थानीय लोगों के साथ अन्याय है । मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस बार सरकार को झंझारपुर को जिला बनाना होगा । सभा को संबोधित करनेवालों में पूर्व लोक सभा प्रत्याशी गणपति झा, युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर यादव, रमेश झा, दुर्गानंद झा, महादेव यादव,अनिल झा, सुशील कुमार चौधरी, बसंत चौधरी, बिहारी साहू,चंद्रकला देवी, ब्रह्मदेव यादव,आनंद पोद्दार, सुमित कुमार यादव, दुर्गा कुमार यादव, भरोसी पासवान, मनोज कुमार पोद्दार, रमेश कंजर, मो.मुस्तफा अंसारी, मो.शहाबुद्दीन, मो.महिउद्दीन आदि प्रमुख थे । मौके पर शोभेन्द्र यादव, महादेव यादव, सुजीत झा,मनोज यादव, रामदत्त महतो, महादेव पासवान आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

पढ़ें यह भी खबर

    Check Also

    आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

    मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

    दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

    मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

    झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

      डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …