Breaking News

यूपी 112 की कार्यप्रणाली का जायजा लेने पहुंचे डीजीपी

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। डीजीपी एचसी अवस्थी शुक्रवार को यूपी 112 के मुख्यालय पहुंचे और उसकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया। यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने डीजीपी को आपात सेवा से जुड़ी योजनाओं और अन्य क्रियाकलापों से अवगत कराया।


आपात सेवा की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी लेते हुए डीजीपी ने अधिकारियों को सुझाव व दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने यूपी 112 की ‘सवेरा, पेट्रोल मैनेजमेंट व आम जनता से जुड़ी दूसरी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। पीआरवी पर तैनात होने वाले जवानों को दी जाने वाली ट्रेनिंग एवं उनके वेलफेयर के संबंध में भी डीजीपी ने जानकारी ली।
डीजीपी ने 112 मुख्यालय पर तैनात पुलिसकर्मियों को संबोधित भी किया। उन्होंने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सेवा भाव के साथ जनता के साथ पेश आने की नसीहत दी। डीजीपी ने कहा कि यूपी 112 आम जनता में पुलिस की अच्छी या खराब छवि गढ़ने की भूमिका में है। यूपी 112 को त्वरित और जिम्मेदार सेवा के रूप में अपनी बेहतर छवि बनाने की कोशिश करनी होगी।
इस मौके पर एडीजी 112 असीम अरुण के अलावा एसपी प्रशासन एमपी वर्मा, राज्य रेडियो अधिकारी राघवेन्द्र कुमार द्विवेदी, एएसपी प्रशिक्षण दिगम्बर कुशवाहा और एएसपी हरेन्द्र कुमार सहित मुख्यालय के अन्य अफसर मौजूद रहे ।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …