Breaking News

डीएलएड की पूरक परीक्षा 4 जनवरी से, सिर्फ फेल सब्जेक्ट में देंगे एग्जाम

डेस्क : डीएलएड की पूरक परीक्षा 4 जनवरी से 18 जनवरी 2020 तक होगी। जिस विषय में शिक्षक फेल हुए हैं, उसी विषय की वे परीक्षा दे सकेंगे।

एनआईओएस की मानें तो शिक्षक उतने ही विषयों के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे, जितने में वे फेल हुए हैं। पूरक परीक्षा से प्रदेशभर के 43 हजार 784 शिक्षकों को फायदा होगा। ये शिक्षक एक या इससे अधिक विषयों में फेल हुए हैं।


प्रदेशभर से डीएलएड परीक्षा में दो लाख 60 हजार 964 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें दो लाख 17 हजार 170 पास हुए थे। बाकी 43 हजार 784 फेल हो गये थे। ये शिक्षक अगर डीएलएड की परीक्षा पास कर ट्रेंड नहीं होंगे तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जायेगा। एनआईओएस के अध्यक्ष सीबी शर्मा ने बताया कि काफी संख्या में शिक्षक फेल हो गये थे, इस कारण एक बार और मौका दिया जा रहा है। 


एनआईओएस अध्यक्ष ने बताया कि पूरक परीक्षा में जो पास होंगे, उन्हें 31 मार्च 2019 के अंदर ही प्रशिक्षित माना जायेगा।  एनआईओएस पटना के क्षेत्रीय निदेशक कमांडेंट परमप्रीत सिंह ने बताया कि पूरक परीक्षा से काफी शिक्षकों को फायदा होगा। 

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …