पटना (संजय कुमार मुनचुन) : निजी स्कूलों में पढ़नेवाले बच्चे और अभिभावकों को पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने बड़ी राहत देते हुए तत्काल फी भुगतान करने से राहत दी है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
लगातार मिल रही शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने साफ तौर पर आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी निजी स्कूल लॉकडाउन के दौरान एक साथ 3 माह का फी एक किश्त में जमा करने का आदेश नहीं दे सकता है. बता दें कि मार्च और अप्रैल माह की फी के लिए लगातार स्कूल की ओर से अभिभावकों पर दवाब बनाया जा रहा है.

वहीं, डीएम ने यह भी कहा है कि स्कूल प्रशासन अभी मात्र एक माह का ट्यूशन फी ही बच्चों से लेने का अनुरोध करें. साथ ही कहा है कि पाठ्य पुस्तक और पठन सामग्री होम टू होम डिलीवरी करने की व्यवस्था करें. इसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी पास भी निर्गत करेंगें. वहीं अभिभावकों पर किसी प्रकार का दवाब नहीं बने इसको लेकर भी आदेश जारी किया है कि अगर कोई अभिभावक एक माह का ट्यूशन फी भी देने में असमर्थ हैं तो उन पर भी स्कूल किसी प्रकार का दवाब नहीं बनाए.
स्कूलों को यह भी चेतावनी दी गई है कि फी जमा नहीं करने पर स्कूल किसी बच्चों का नामांकन रद्द नहीं कर सकता है और ऐसी शिकायत मिलती है तो जांच के बाद स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है.
गौरतलब है कि बिहार शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा ने भी कहा है कि लॉकडाउन के कारण सारे स्कूल बंद हैं. परीक्षा भी नहीं हुई इसलिए परीक्षा का खर्च और ट्रांसपोर्ट का खर्च नहीं लिया जाना चाहिए. ट्यूशन फीस पर भी विचार करने के बारे में हमने बात की है. लॉकडाउन के बाद निजी स्कूल संचालकों की एक बैठक बुलाई जाएगी.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !