पटना (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी पहल की, उसका दुनिया लोह मान रही है, जबकि देश में कांग्रेस और राजद जैसे दल हर बात का विरोध करते रहे। बिहार में राजद के किसी विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान नहीं किया। पार्टी के कार्यकर्ता भी कहीं गरीबों की मदद करते नहीं दिखे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिस राजद का लोकसभा में एक भी सदस्य नहीं, उसने सांसद निधि स्थगित करने का विरोध किया।बिहार में विधायकों- पार्षदों के सालाना फंड से 50 लाख रुपये आपदा कोष में लेने का फैसला भी इन्हें नागवार गुजरा।
जिस पार्टी के नेता सीमांचल की बाढ़, चमकी बुखार से बच्चों की मौत, जल जमाव और अब कोरोना संक्रमण के समय भी बिहार से बाहर हैं, वे गरीबों के लिए कभी उदार और संवेदनशील नहीं हो सकते। कोरोना संक्रमण से बचाव और लाकडाउन में गरीबों का खास ख्याल रखने के दोहरे मोर्चे पर सरकार मजबूती से काम कर रही है।

बिहार 50000 सैंपल की जांच के साथ पंजाब-गुजरात जैसे कई राज्यों से आगे है। राज्य में एक भी मरीज को आइसीयू में भर्ती करने की जरूरत नहीं पडीं। 16 मरीज ठीक हो चुके हैं और कोरोना से केवल एक व्यक्ति की मृत्यु हुई।
इन उत्साहवर्धक मानकों की अनदेखी कर विरोधी की राजनीति केवल निराशा का वायरस फैला रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !