डेस्क : नवी मुंबई के वाशी स्थित म्यूनिसिपल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर पर एक इंटर्न ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. इंटर्न का आरोप है कि डॉक्टर उसे आधी रात को बहाने से बुलाकर पार्क में ले गया और उसका यौन शोषण किया.

पीड़ित छात्रा नवी मुंबई के नैरूल के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है. छात्रा मुंबई म्यूनिसिपल कॉलेज में इंटर्न के तौर पर काम कर रही थी. उसका कहना है कि 25 मई को डॉक्टर ने उसे किसी जरूरी काम के लिए अपने साथ चलने को कहा. इसके बाद वह उसे बाइक पर बैठाकर हॉस्पिटल के पीछे पार्क में लेकर गया.
यहां डॉक्टर ने बीयर को दो बोतल निकाली और एक छात्रा को ऑफर की. छात्रा ने मना कर दिया और उसे वापस ले चलने के लिए कहा. इसके बाद डॉक्टर पढ़ाई और लाइफ के बारे में बात करने लगा और छात्रा से पूछा कि क्या वह कंजर्वेटिव टाइप की लड़की है?
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पुलिस का कहना है कि बियर की दोनों बोलत खत्म करने के बाद डॉक्टर, छात्रा को जबरदस्ती छूने की कोशिश करने लगा और उसने उसे जबरदस्ती किस भी किया. छात्रा ने उसे धक्का दिया और वहां से भाग निकली. सुबह उसने अन्य लोगों को इस घटना की जानकारी दी.
वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कॉलेज प्रशासन ने छात्रा और आरोपी को आमने-सामने बैठाकर आरोपों के जांच की सलाह दी थी. हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !