राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि एक हजार बच्चों की मौत के मामले पर सपा अध्यक्ष झूठे आरोप लगा रहे हैं। बिना आकड़ों के बात न करें । डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस में उपद्रवियों के तुष्टीकरण के लिए एवं असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति का एक अलग ही ट्वेंटी-20 मैच चल रहा है।
इसका प्रारंभ यह है कि कौन इसमें आगे निकले और कौन कितने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग भाजपा और भगवा की विचारधारा के प्रति कर सके। आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में नई-नई बातों का उल्लेख किया है कि उनके विधानसभा दल के नेता उनसे भी आगे निकल गए। कई जो उपद्रवी हैं उन्हें वह सम्मान देंगे। पूर्व में ही आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का जो प्रयास किया गया था उस पर न्यायालय ने हस्तक्षेप किया था और ऐसे खूंखार आतंकियों को सजा भी दी थी।

यह उनकी कार्यशैली रही है उनके दल के नेताओं का कहना है कि बांग्लादेशी मुसलमानों को जाने नहीं देंगे। यहां दल का लालच इस कदर पहुंच गया है तुष्टिकरण की सीमा चरम पर है कि वह मुझ पर क्यों को भी नागरिकता देने की तैयारी में है। यह तो भला होगा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान बनाया है जिसमें भारत की संप्रभुता भारत की संरक्षण की व्यवस्थाएं विद्यमान थी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !