Breaking News

हर हाल में जरूरतमन्दों को कम्बल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री

– ठण्ड के दौरान हुई बारिश को देखते हुए सभी नगर निकाय और जिला प्रशासन को रैन बसेरों की लगातार निगरानी के निर्देश- डीएम रात्रि भ्रमण कर रैन बसेरों का निरीक्षण करें
– अब तक पांच लाख से अधिक कम्बल वितरित


राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठण्ड के दौरान हुई बारिश को देखते हुए प्रदेश के सभी नगर निकायों और जिला प्रशासन को गरीबों और निराश्रितों के लिए संचालित रैन बसेरों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने हर हाल में जरूरतमन्दों को कम्बल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी जिलाधिकारी रात्रि भ्रमण कर रैन बसेरों का निरीक्षण करें और वहां सभी निर्धारित सुविधाएं सुनिश्चित कराए।प्रदेश सरकार अब तक जरूरतमन्दों को 5 लाख से अधिक कम्बल वितरित कर चुकी है। सभी जिलों में रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। वर्तमान समय में 2500 से अधिक रैन बसेरे संचालित हैं। साथ ही, सामाजिक संगठनों से भी आह्वान किया गया है कि वह जरूरतमन्दों की मदद में आगे आएं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …