Breaking News
Home / बिहार / पटना / पटना में बेटे के हत्यारें के खौफ़ में पिता ने घर बेचने के लिए चिपका दिया नोटिस

पटना में बेटे के हत्यारें के खौफ़ में पिता ने घर बेचने के लिए चिपका दिया नोटिस

देखें वीडियो भी

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : सुशासन की सरकार में पीड़ित को नहीं मिल रहा है इंसाफ जिससे पीड़ित परिवार डर के साये में जीने को है मजबूर ! पुलिस प्रशासन से सुरक्षा न मिलने पर अपने मकान को बेचने का नोटिस लगाकर इलाका छोड़ने पर हो रहे है मजबूर !

मामला है राजधानी पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र के नूंन के चौराहा इलाके के रहने वाले गोपाल प्रसाद का , जहाँ लॉक डाउन में बीते 21 अप्रैल को प्रशासन के मौजूदगी में उसके 24 वर्षीय पुत्र की खुलेआम हत्या कर दी गई पर पुलिस इन पीड़ित परिवार को सुरक्षा करना तो दूर अभी तक हत्यारे की गिरफ़्तारी नही कर पाई है ! ऐसे में पीड़ित परिवार डर के साये में जीने को मजबूर हो रहे है ! प्रशासन की ओर से सुरक्षा नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार घर को बेच कर यहां से दूर जाने का मन बना लिया है और इसके लिए मकान बेचने का नोटिस भी चिपका दिया है !इस घटना के बाद इलाके के लोग भी अपराधियों से दहसत में है !

पीड़ित परिवार का कहना था की जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस थाना बना है पर यहां तो पुलिस ही अपराधी को पकड़ने से डर रही है तो आम लोगो का क्या होगा ? परिवार के सदस्यों का कहना था की उसके पुत्र की ह्त्या कर दी गई ,बही पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर रही है! बही पुलिस प्रशासन का साथ नहीं मिल रहा है, ऐसे में अब घर को बेचकर यहां से जाने के सिवाय दूसरा रास्ता नहीं है !

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …