Breaking News

तीन माह के बिजली बिल माफ करें – कांग्रेस

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर तीन माह के बिजली बिल माफ करने और अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुरू करने की मांग की है।श्री लल्लू ने दावा किया है कि प्रदेश सरकार ने प्रवासी मजदूरों को यूपी वापस लाने का कांग्रेस का सुझाव मान लिया है। प्रवासी मजदूरों के दुख दर्द को लेकर राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री को कई बार लिखा था।उन्होंने कहा है कि घरेलू व किसानों के 3 महीनों के बिजली बिल माफ हो। प्रदेश भर के अस्पतालों में ओपीडी व आकस्मिक सेवाओं को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए अविलंब शुरू कराया जाएं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …