पटना (संजय कुमार मुनचुन) : डाकघर के माध्यम से आधार से जुड़े किसी भी बैंक खाते से अधिकतम ₹10000 की निकासी एवं पेंशन धारियों के भुगतान की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। सभी लाभार्थी इसका लाभ ले सकते हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस आशय का पत्र निर्गत करते हुए जिलाधिकारी श्री कुमार रवि ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को जनहित में व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया है ।

उन्होंने कहा है कि लॉक डाउन का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित कराने, सोशल डिस्टेंस का अनुपालन कराने तथा बैंकों में भीड़भाड़ कम करने हेतु लाभार्थियों द्वारा वर्तमान परिस्थिति में अपने निकटतम डाकघरों से इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।

डाकघरों में यदि किसी भी प्रकार की असुविधा होती है तो इसके लिए नोडल पदाधिकारी श्री मो हमाद जफर , प्रवर डाक अधीक्षक पटना ( मो नंबर 98 732 92683) एवं श्री नवीन कुमार डाक अधीक्षक (मोबाइल नंबर 79 7978 0732) से संपर्क स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र निर्गत करते हुए इस आशय के बारे में अधिकाधिक लोगों को जानकारी देने तथा प्रेरित करने का निर्देश दिया है ताकि लॉक डाउन की अवधि में बैंकों में दबाव कम हो तथा सोशल डिस्टेंस का समुचित पालन हो सके।

साथ ही उन्होंने कहा है कि कोविड-19 एवं लॉक डाउन की परिस्थिति में सरकार द्वारा सभी लाभार्थियों को उनके खाते में निर्धारित राशि भेजी जा रही है। उस राशि को प्राप्त करने हेतु लाभार्थी की भीड़ ग्रामीण क्षेत्रों सहित सभी बैंकों में एक साथ जमा हो रहा है। इस प्रकार के भीड़ जमा होने से लॉक डाउन का उल्लंघन एवं सोशल डिस्टेंस के पालन में कठिनाई हो रही है। उक्त परिप्रेक्ष्य में डाकघर की सुविधा का लाभ आसानी से लिया जा सकता है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !