डेस्क : बिहार से तगादा कर घर आ रहे गल्ला कारोबारी को मंगलवार की सुबह देवरिया में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शहर के स्टेशन रोड स्थित पीएनबी शाखा के समीप हुई। गोली मारने के बाद बदमाश कारोबारी के पास मौजूद आठ लाख रुपया लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआ बजराटार के रहने वाले सुभाष मद्धेशिया (55) पुत्र शिवनाथ मद्धेशिया गला के कारोबारी थे। वह अपने ससुराल देवरिया के गरुणपार मोहल्ले में रहकर कारोबार करते थे । शनिवार को तगादा करने बिहार गए थे। सोमवार को देवरिया आने के लिए दरभंगा से ट्रेन पकड़ा।

मंगलवार की भोर में वह सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह पैदल ससुराल जा रहे थे। अभी वह स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप ही पहुंचे थे कि अज्ञात बदमाश उन्हें गोली मारकर उनका बैग लूटकर फरार हो गए।

परिजनों के अनुसार बैग में नौ लाख रुपया था। गोली लगते ही कारोबारी की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसआई मनोज कुमार, अनिल यादव, कांस्टेबल सूबेदार विश्वकर्मा मौके पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कारोबारी के पास की कमर में बंधा करीब 10 लाख कैश पुलिस को मिला है।पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी। कारोबारी की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !