Breaking News

बढ़ते अपराधों के प्रति सरकार संवेदन शून्य – अखिलेश

लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों के प्रति सरकार का रवैया पूर्णतया संवेदनशून्य है। श्री यादव ने एक बयान जारी कर कहा है कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में भय और आतंक का माहौल है।

प्रदेश की छवि बिगाड़ने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पूरे देश ही नहीं विदेशों में प्रदेश की बदनामी ‘हत्या प्रदेश‘ के रूप में हो रही है। पूरा राज्य अपराधियों की गिरफ्त में है। सपा अध्यक्ष ने कहा है कि लूट, हत्या, अपहरण की घटनाएं आए दिन हो रही हैं।

किशोरियों और मासूम बच्चियों तक से दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। व्यापारी लूट रहे हैं। अधिवक्ता भी मारे जा रहे हैं। अपराधी न तो प्रदेश से बाहर गए हैं और न ही जेल में रहने से उनकी अपराधिक गतिविधियों पर कोई अंकुश लगा है। प्रदेश में जंगलराज जैसी बुरी स्थिति है।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …