लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल नें शामिल किए गए नए मंत्रियों से कहा है कि वे ट्रांसफर और पोस्टिंग के मामलों से दूर रहें। बुधवार देर रात नए और पुराने सभी मंत्रियों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, “भ्रष्टाचार पर हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है और यदि कोई इसमें लिप्त पाया गया, तो हम कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।”

लोकसभा और राज्यसभा के नए सदस्यों के कायार्भार संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को ही दोहराते हुए योगी ने कहा, “आप को इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपके परिजन आपके मंत्रालय के कामों में हस्तक्षेप न करें। आपकी जीवनशैली साधारण रहे और लोगों के प्रति आपकी संवेदनशीलता तथा जवाबदेही होनी चाहिए।”
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने आगे कहा कि मंत्रियों को अपने निजी कर्मचारियों पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि उनकी भ्रष्टाचार में लिप्त होने की आशंका बनी रहती हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रीगण विभिन्न जिले की यात्राओं के दौरान होटल की बजाए सरकारी गेस्ट हाउस में रुकें। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे ‘जन सुनवाई’ पोर्टल व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर पोस्ट की जा रही शिकायतों की समीक्षा करें और इसके साथ ही यह सुनिश्चित करें कि उनके विभागों से संबंधित शिकायतों का निवारण हो।

उन्होंने उन मंत्रियों का उदाहरण दिया, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था और बुधवार के हुए फेरबदल में उनकी पदोन्नति हुई। योगी ने कहा, “महेंद्र सिंह ने सराहनीय काम किया। उनके नेतृत्व में ग्रामीण विकास विभाग ने 12 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने पीएम आवास योजना और मनरेगा के तहत रिकॉर्ड रोजगार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !