Breaking News

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी पर्व पर दी बधाई

लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जनता को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।राज्यपाल ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग और कर्म का संदेश दिया है। गीता में दिये गये उनके उपदेश मानव जीवन हेतु आज भी प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म धर्म की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय तथा अत्याचार समाप्त करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गत दो वर्ष से दीपावली के अवसर पर अयोध्या में सरयू जी के तट पर ‘दीपोत्सव तथा गत वर्ष होली के अवसर पर ब्रज धाम के बरसाना में ‘रंगोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसी क्रम में इस वर्ष ब्रजधाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भव्य एवं आकर्षक रूप से सम्पन्न कराया जा रहा है।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …