Breaking News

राज्यपाल का अभिभाषण पूरी तरह दिशाहीन : अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्यपाल का अभिभाषण पूर्णतया दिशाहीन और सत्य को मारने वाला है। प्रदेश के विकास का इसमें कोई रोडमैप नहीं दिखाई देता है। गुरूवार को जारी बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छा होता राज्यपाल प्रदेश में सीएए के विरोध में उतरी महिलाओं पर भाजपा सरकार द्वारा बर्बर उत्पीड़न का भी जिक्र कर लेती और बच्चियों के साथ बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर अपना रोष भी व्यक्त कर देती।

यहां तक कि अहिंसा की हत्या की जा रही है। विकास के नाम पर भाजपा अपनी एक भी योजना तीन साल में लागू नहीं कर सकी है। समाजवादी सरकार के कामों पर ही अपना नाम लगाना उसका एक मात्र विकास कार्य है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह कौन नहीं जानता कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के समय-अपराध बढ़े है। मानवाधिकार उल्लंघन पर राज्य सरकार को नोटिसें मिल रही हैं।

भाजपा नेताओं और अपराधियों की साठगांठ के चलते प्रदेश में भय का वातावरण है। अभिभाषण के दौरान ही आज राजधानी की एक अदालत में देषी बम से हड़कम्प मच गया। जाहिर है कानून व्यवस्था राज्य सरकार के कितने नियंत्रण में है। भाजपा सरकार की जिन उपलब्धियों का राज्यपाल ने जिक्र किया है वे सिर्फ आंकड़ो में हैं।

हकीकत में भाजपा सरकार के विरूद्ध हर तरफ आक्रोश और निराशा है। बस आकर्षक शीर्षक वाली योजनाओं का ब्यौरा देकर भाजपा सरकार ने राज्यपाल के अभिभाषण में अपनी प्रशंसा करा ली है। समाजवादी सरकार ने जिला मुख्यालयों को जोड़ने के लिए चार लेन सड़कों का निर्माण शुरू किया था। भाजपा सरकार बताएं कि कितने जिलों को उसने जोड़ा है? सभी जानते हैं कि समाजवादी सरकार की ही देन है पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जिसका श्रेय लेने का भाजपा सरकार अनैतिक प्रयास कर रही है।

ओडीएफ की घोषणा में कितना घपला है यह तो अब सरकार की भी समझ में आ रहा है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …