Breaking News

अवैध शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बीस बोतल अवैध विंडीज शराब की हुई बरामद मोहनलालगंज/लखनऊ।पुलिस आयुक्त लखनऊ के आदेश व निर्देश का अनुपालन करते हुए इंस्पेक्टर मोहनलालगंज जीडी शुक्ला के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध ब्यक्ति वाहन चेकिंग हेतु क्षेत्र में मुश्तैद थी।तभी मुखबिर से पुलिस टीम को सूचना मिली कि सिसेंडी निवासी एक युवक विंडीज ब्रांड की अवैध देशी शराब की 200 ग्राम की बोतल अपने पास रखता है और उसकी तस्करी भी करता है। यदि आप पुलिस वाले सक्रियता दिखाए तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

मुखबिर खास की बात पर यकीन कर पुलिस टीम मुखबिर से बताई जगह पर जा पहुची और निशानदेही के आधार पर तस्कर को धर दबोचा पुलिस टीम द्वारा ली गयी जामा तलाशी में अभियुक्त के पास से अवैध देशी विंडीज ब्रांड 200 ग्राम की बीस बोतले बरामद हुई और पुलिस टीम द्वारा पूछे जाने पर तस्कर ने अपना नाम व पता रिंकू बाथम पुत्र शीतला बाथम निवासी सिसेंडी थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ बताया।बाद उसके पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर बरामद किए माल सहित कोतवाली मोहन लाल गंज ले आयी जहा पर पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया ।

वही जब इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेजा गया और तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गोविंद नारायण पांडेय , हेड कॉन्स्टेबल सत्येंद्र सिंह , व राजेश कुमार सिंह आदि पुलिस टीम शामिल रही ।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …