Breaking News

डिफेंस एक्सपो 2020 : भारतीय सेना को मिली सारंग गन

– 70 डिग्री तक मूव किया जा सकता है – पहाड़ों में छिपे दुश्मनों को तबाह करने की विशेष क्षमता

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। डिफेंस एक्सपो 2020 में बंधन कार्यक्रम के तहत सारंग गन को  भारतीय सेना को सौंपा गया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज 71 एमओयू के साथ 13 प्रोडक्ट लांच किए गए हैं।  ये काम बंधन कार्यक्रम के तहत हुआ है और बंधन के महत्व सभी को पता है कि बंधन के पवित्र रिश्ता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि पब्लिक, प्राइवेट सभी कंपनी इस बंधन को निभाएंगे। आज के एमओयू से एमएसएमई को भी बड़ी मदद मिलेगी।राजनाथ ने कहा कि उड़ान योजना के तहत उत्तर प्रदेश के कई जिलों को जोड़ा जाएगा। प्राइवेट सेक्टर लगतार डिफेंस सेक्टर को मजबूत कर रहे हैं। प्रत्येक एमओयू इनोवेशन, टेक्नोलॉजी एक्सचेंज के लिए फायदेमंद होंगे। हमारी पॉलिसी ने रिजल्ट देना शुरू कर दिया है।


राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 7 गुना बढ़ा है। 2024 तक इसको हम 5 बिलियन का टारगेट पूरा करेंगे। हर सहयोग के लिए हमारी मिनिस्ट्री काम करेगी। उत्तर प्रदेश आद्योगिक दृष्टि से कुछ सालों में सिर्फ देश में नहीं विदेश में जाना जाएगा।


इजरायली तोप सॉल्टम का स्वदेशी संस्करण है सारंगसारंग इजरायली तोप सॉल्टम का ही आधुनिक संस्करण है। इसकी कैलिबर 135 अब 155 एमएम की गई है। मार्च 2018 में हुए कई परीक्षणों में इस तोप ने भारत फोर्ज और पुंजलॉयड की तोपों को पछाड़ कर ओपेन बिड में सेना से ऑर्डर हासिल किया था। वर्ष 2022 तक तीन सौ तोपों का निर्माण कर सेना को दिया जाना है। 

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …