Breaking News

पटना में पुनपुन नदी से दो सड़ी गली शव बरामद, प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी कानतेश कुमार मिश्र ने दी जानकारी

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पटना कार्यालय में प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी कानतेश कुमार मिश्र ने बताया की रविवार को स्थानीय पुलिस ने गोविंदपुर बाजार से सटे पुनपुन नदी से दो पुराना शव बरामद किया है।

कानतेश कुमार मिश्र, एसपी रूरल, पटना

शव को पानी से बाहर निकाले जाने पर किसी शव के सिर या अन्य किसी अंग कटे हुए नही थे बल्कि दोनो शव काफी सड़ गल गयी थी। शव काफी पुराना प्रतीत हो रही थी। पहले जैसे ही पुनपुन नदी मे तीन कटा हुआ सिर बरामद होने की खबर उड़ी तो मीडिया से लेकर पुलिस महकमे तक अफरा- तफरी मच गई।

लोगों ने सोचा कि पुनपुन नदी से बरामद शव कहीं फोरलेन से मिले तीन कटे सिर की तो नही लेकिन जैसे ही शव को पानी से बाहर निकाला गया तो तीन कटे सिर के मामले से कोई कनेक्शन होता हुआ नही दिखाई दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …