Breaking News

बिहार के विधायकों का “इम्फाल गर्ल” के साथ ठुमके का वायरल वीडियो का सच

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : मणिपुर में स्टडी टूर पर गए बिहार के चार विधायकों का लड़की के साथ रंगरेलियां मनाने का फर्जी वीडियो वायरल हो गया है। वहां के एक स्थानीय अखबार में छपी खबर के मुताबिक वीडियो में लड़की के साथ बिहार के विधायक दिख रहे हैं। हालांकि, आरोप के घेरे में आए विधायकों ने वीडियो को फर्जी बताया है। बिहार विधानसभा के अध्‍यक्ष विजय कुमार चौधरी ने भी कहा है कि वीडियो में दिख रहे लोग विधायक नहीं हैं।

वायरल वीडियो में क्‍या है, जानिए
अखबार की खबर के मुताबिक बिहार में सत्‍ताधारी व विपक्षी गठबंधन के घटक दलों के चार विधायक भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित मोरेह शहर में लड़की के साथ ज़बरदस्ती डांस करते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं। वे लड़की के कंधे पर हाथ रखे हुए दिख रहे हैं। लड़की बार-बार उनका हाथ हटाने की कोशिश कर रही है। उनके साथ चार अन्य लोग भी मौजूद हैं।
वायरल वीडियो में कथित विधायक लड़कियों के साथ नाचते हुए अचानक मुड़ते हैं और लड़की को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश कर रहे हैं। लड़की उन्हें खुद से दूर करने की कोशिश करती दिख रही है।

अखबार के मुताबिक बीते एक जून को बिहार विधान सभा की आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता पर समिति सदस्य के तौर पर बिहार के विधायक एनडीए सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत उठाए जा रहे विकास कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए मणिपुर गए थे। यह वीडियो उसी समय का है।

बिहार विधानसभा के अध्‍यक्ष ने कही ये बात
वीडियो वायरल होने के बाद इसपर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार विधानसभा के अध्‍यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि जो विधायक मणिपुर गए थे, वे वीडियो में नहीं दिख रहे हैं। इस मामले पर उनकी नजर है।


विधायकों ने वीडियो को बताया फर्जी
आरोप के घेरे में आए विधायकों ने भी इसे फर्जी करार दिया है। एक विधायक ने बताया कि वे मणिपुर गए तो थे, लेकिन इस वीडियो में वे नहीं हैं। उन्होेंने कहा कि वे इस वीडियो को लेकर मानहानि का दावा करेंगे। उन्‍होंने इस वरडियो को उन्‍हें बदनाम करने की साजिश बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …