Breaking News

सीएए के समर्थन में अरड़िया संग्राम दुर्गा मंदिर से भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

झंझारपुर मधुबनी/डॉ संजीव शमा : अनुमंडल के अरड़िया संग्राम दुर्गा मंदिर मैदान से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया।
नागरिकता संशोधन विधेयक सीएए के समर्थन में भाजपा जिला झंझारपुर के कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं ने विधान पार्षद सुमन महासेठ एवं जिलाध्यक्ष सियाराम साह के संयोजकत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा अररिया दुर्गा मंदिर प्रांगण से निकल कर आस पड़ोस के मोहल्ले व चौक चौराहों से गुजरते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में सभा के रूप में परिणत होकर समाप्त हुआ।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

इस अवसर पर लगभग पांच हजार की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य,कमल क्लब के कार्यकर्ता,एबीवीपी संगठन के छात्र, संघ के स्वयंसेवक एवं आमलोग तिरंगा पकड़े चल रहे थे और भारत माता की जय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के जिंदाबाद का उदघोष करते बढ़ रहे थे। सभा में मुख्य वक्ता के रूप में तिरंगा यात्रा समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के विधान पार्षद सुमन महासेठ ने संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रहित में लिए गए निर्णय नागरिकता संशोधन विधेयक के बारे में लोगों को जानकारी दी। नागरिक संशोधन बिल के विरोध में विपक्षी पार्टियों की ओर से फैलाए जा रहे अफवाह एवं भ्रम से दूर रहने की अपील की। विधान पार्षद ने कहा कि नागरिक संशोधन एक्ट आने वाले समय में देश हित में ऐतिहासिक साबित होगा। कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियां आम जनताओं को दिग्भ्रमित कर रही हैं। हिंदुस्तान में रहने वाले 130 करोड़ लोगों की नागरिकता नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के लोगों को नागरिकता देने का है लेने का नहीं हैं।

तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए विधान पार्षद सुमन महासेठ

भारत से जब पाकिस्तान अलग हुआ था। उस समय हिन्दू पाकिस्तान में 23 प्रतिशत थे लेकिन पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ धर्म परिवर्तन और प्रताड़ित करने से अब केवल डेढ़ प्रतिशत की आबादी रह गई है। पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी। भारत के प्रधानमंत्री ने अपने दूसरे कार्यकाल के छह महीने के अंदर कश्मीर से 370 ए, राम मंदिर, मुस्लिम महिलाओं के तीन तलाक बिल और देश में नागरिकता संशोधन एक्ट लाया। जो 70 वर्ष से कांग्रेस ने नहीं किया। झंझारपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सियाराम साह ने कहा कि हिन्दुस्तान में सीएए लाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त व धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए झंझारपुर जिला भाजपा के कार्यकर्ता और क्षेत्र के नागरिकों ने एक साथ दुर्गा मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए हैं। समारोह को भाजपा पूर्वी के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संदीप दास, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भरत महतो,सह संयोजक शंकर साह आदि कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया। तिरंगा यात्रा में विधान पार्षद सुमन महासेठ, बीजेपी झंझारपुर जिला अध्यक्ष सियाराम साहू,पूर्वी मंडल के अध्यक्ष आशीष कुमार, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संदीप दास,नीरज पूर्वे, शशिप्रकाश,शंकर झा,बबलू झा,अभय झा,राहुल कुमार, रामगुलाम मंडल,रामनारायण राय, देवेन्द्र कुमार,अरुण महतो,रामचन्द्र यादव, बिरेन्द्र नायक सूड़ी समेत हजारों की सख्या में कार्यकर्ता व आम लोग उपस्थित थे।

Check Also

आपके काम की खबर :: अब घर बैठे व्हाट्सएप से करें बिजली बिल की गड़बड़ी की शिकायत, ये है व्हाट्सएप नंबर…

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : दरभंगा के विद्युत अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार दास …

गर्व :: पीएम मोदी ने झंझारपुर के इस गांव का ‘मन की बात’ में किया जिक्र, कचरे से कमाई का सुखेत मॉडल की देशभर में चर्चा

डेस्क : बिहार के मधुबनी जिले का सुखेत गांव देश में चर्चा में है। रविवार …

मधुबनी रांटी की चंदना दत्त को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, शिक्षक दिवस को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे पुरस्कृत

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 समारोह 5 सितंबर 2021 …