दरभंगा : कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु देशभर में जारी लॉक डाउन के अवसर पर सम्पूर्ण जिला क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं का आवागमन बनाए रखने एवं अन्य अनिवार्य सेवाओं को जारी रखने हेतु वाहन/कर्मी का पास निर्गत करने हेतु सभी एसडीओ को प्राधिकृत किया गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक के बिहार राज्य के अन्दर लॉकडाउन के पूर्व से फंसे हुए लोगों को बिहार के अन्दर गंतव्य जिले में जाने के लिए अन्तर-जिला पास निर्गत करने हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी, दरभंगा जिला को प्राधिकृत किया जाता है। अनुमंडल पदाधिकारी पास निर्गत करने के क्रम में गंतव्य जिला के जिला पदाधिकारी को अनिवार्य रूप से सूचित करेंगे।

ऑन लाईन आवेदन प्राप्त करने एवं निष्पादन हेतु https://serviceonline.bihar.gov.in/ में आवश्यक संशोधन कर दिया गया है। अन्तर-राज्यीय पास पूर्व की भांति जिला पास कोषांग, दरभंगा द्वारा निर्गत किया जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !