Breaking News

आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय का झंझारपुर नगर में जदयू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

झंझारपुर मधुबनी (डॉ संजीव शमा) :
झंझारपुर नगर पंचायत के आगमन पर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय का झंझारपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने भव्य स्वागत किया । प्रखंड जदयू अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे मंत्री श्री राय का जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अपने सम्मान से अभिभूत मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने कहा कि झंझारपुर नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे ।

मंत्री लक्ष्मेश्वर राय का स्वागत करते हुए झंझारपुर जदयू कार्यकर्ता

मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बीरेंद्र नारायण भंडारी, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रभाकर,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सईद अनवर,नगर जदयू अध्यक्ष बैजू नारायण चौधरी,वार्ड पार्षद सिंहेश्वर राय, कुमरकान्त पासवान, पूर्व पार्षद राजू महतो, वरिष्ठ जदयू नेता रामबाबू कुशवाहा, दिनेश मंडल,भाजपा के युवा नेता प्रदीप ठाकुर आदि मौजूद थे।

    Check Also

    आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

    मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

    दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

    मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

    झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

      डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …