Breaking News

झाझा सब जोनल नक्सली संगठन की महिला कमांडर रीना कोड़ा सपहा जंगल से गिरफ्तार

पटना/जमुई (संजय कुमार मुनचुन) : जिला पुलिस को एक बार फिर से झाझा सब जोनल नक्सली संगठन की महिला कमांडर रीना कोड़ा को गिरफ्तार कर नक्सली वारदातों पर नकेल कसने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. एक और जहां कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन चल रहा है, तो दूसरी और पुलिस प्रशासन के द्वारा अवांछित अपराधों पर पैनी नजर रखी जा रही है. इसी बाबत झाझा एसडीपीओ भास्कर रंजन ने जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक डॉ. मैग्नू के निर्देश पर चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में महिला हार्डकोर नक्सली रीना राणा की मौजूदगी की सूचना मिली है.

नक्सली संगठन की महिला कमांडर रीना कोड़ा

मामले को संज्ञान में लेते हुए एएसपी सुधांशु कुमार,सीआरपीएफ, एसएसबी और जिला पुलिस की नक्सल सेल की टीम के साथ मिलकर चंद्रमंडी इलाके के जंगलों में सघन छापेमारी की गई. इसी दरम्यान चंद्रमंडी इलाके के सपहा जंगल में सुरक्षा दल के द्वारा लंबे समय से पुलिस की तलाश झाझा सब जोनल नक्सली महिला कमांडर रीना कोड़ा को गिरफ्तार कर झाझा लाया गया.
बताया जाता है कि रीना कोड़ा कुख्यात नक्सली सिद्धू कोड़ा की पत्नी है, जिसकी मौत कुछ दिन पहले ही तबीयत खराब हो जाने के कारण पुलिस हिरासत में हो गई थी. साथ ही वह नक्सली कमांडर पिंटू राणा की ममेरी बहन भी है.


ज्ञात हो कि नक्सली रीना कोड़ा पहले भी कई नक्सली वारदात में शामिल रही है, जिसमें मुख्य रूप से खैरा थाना इलाके में पुलिस टीम पर हमला शामिल है, जिस हमले में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट हीरालाल झा शहीद हो गए थे.वहीं इस महिला नक्सली पर आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य मामलों के अलावा झाझा कांड संख्या 371/19 में भी नामजद है.फिलहाल गिरफ्तार महिला नक्सली रीना कोडा से पुलिस पूछताछ कर रही है, जिसका नतीजा तय सत- प्रतिशत सफलता ही होगा.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …