Breaking News

पटना में बैंक कर्मी कोरोना पॉजिटिव, बैंक ऑफ बड़ौदा के 35 स्टाफ का जांच के लिए भेजा सैंपल

देखें वीडियो भी

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : पटना के नए इलाकों में पांव पसार रहा कोरोना शुक्रवार को नए मरीज मिलने से संक्रमण डाक बंगला चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के करेंसी चेस्ट इंचार्ज के पद पर कार्यरत 44 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं बैंककर्मी पटेल नगर के रोड नंबर 5 के एक अपार्टमेंट में अकेले रहते हैं उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है प्रशासन खजपुरा से मिले करोना मरीज की चैन से जोड़कर इसे देख रहा है पटेल नगर इलाके को सैनिटाइजर की जा रही है और उस रोड को सील कर दिया गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के 35 स्टाफ का कोरोना सैंपल लिया गया है. यह बैंक डाकबंगला के पास स्थित है. इस बैंक का एक स्टाफ शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव निकला था. जिसके बाद सभी कर्मचारियों का सैंपल लिया गया है. बैंक को सील कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि छुट्टी होने के बाद सभी को बैंक बुलाया गया था. जिसके बाद सभी को सैंपल लिया गया. बताया तो यह भी जा रहा है कि सभी को क्वॉरेंटाइन करने का फैसला लिया गया है. इसके बारे में बताया जा रहा है कि जिस स्टाफ को कोरोना हुआ है वह करेंसी चेस्ट इंचार्ज थे. उनके पास कैश वैन के स्टाफ भी उनके पास आते थे. खाजपुरा में भी ऐसे मरीज मिले थे कैश वैन से एटीएम में पैसा डालते थे. वह इस बैंक में आते थे. इन सभी एंगल से जांच किया जा रहा है. बता दें कि जो बैंक कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले है वह पटना के पटेल नगर के रहने वाले हैं.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …