Breaking News

सीएए के समर्थन में झंझारपुर भाजपा ने 50 फीट लंबी तिरंगा के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

50 फीट तिरंगा को लेकर यात्रा में चल रहे भाजपा कार्यकर्ता

झंझारपुर मधुबनी/डॉ.संजीव शमा : नागरिकता संशोधन विधयेक सीएए के समर्थन में भाजपा जिला झंझारपुर के कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सियाराम साह के संयोजकत्व में शुक्रवार को 12.30 बजे अपराह्न अनुमंडल मुख्यालय में 50 फीट की तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा जानकी विवाह भवन से निकाली गई जो नगर के पुरानी पोस्ट ऑफिस चौक, पुरानी बाजार, मच्छहट्टा चौक,कन्हौली,पाठशाला चौक,राम चौक,थाना चौक, बाजार समिति, लँगड़ा चौक होते हुए पुनः जानकी विवाह भवन प्रांगण में सभा के रूप में परिणित होकर समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा में तिरंगा लहराते भाजपा एवं विभिन्न संगठन के लोग

तिरंगा यात्रा की विधि व्यवस्था झंझारपुर नगर अध्यक्ष दीपक पोद्दार देख रहे थे। इस अवसर पर लगभग तीन हजार की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य,कमल क्लब के कार्यकर्ता,एबीवीपी संगठन के छात्र, संघ के स्वयंसेवक एवं आमलोग तिरंगा पकड़े चल रहे थे और भारत माता की जय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के जिंदाबाद का उदघोष करते बढ़ रहे थे। सभा में मुख्य वक्ता के रूप में तिरंगा यात्रा समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्टहित में लिए गए निर्णय नागरिकता संशोधन विधेयक के बारे में लोगों को जानकारी दी।

वंदे मातरम, भारत माता की जय का उदघोष करते भाजपा एवं विभिन्न संगठन के कार्यकर्तागण

नागरिक संशोधन बिल के विरोध में विपक्षी पार्टियों की ओर से फैलाए जा रहे अफवाह एवं भ्रम से दूर रहने की अपील की। विधान पार्षद सुमन महासेठ ने कहा कि नागरिक संशोधन एक्ट आने वाले समय मे देश हित में ऐतिहासिक साबित होगा। कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियां आम जनताओं को दिग्भ्रमित कर रही हैं। हिंदुस्तान में रहने वाले 130 करोड़ लोगों की नागरिकता नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के लोगों को नागरिकता देने का है लेने का नहीं हैं। भारत से पाकिस्तान अलग हुआ था।

तिरंगा यात्रा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, विधान पार्षद सुमन महासेठ एवं हजारों कार्यकर्ता

उस समय हिन्दू पाकिस्तान में 23 प्रतिशत थे लेकिन पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ धर्म परिवर्तन और प्रताड़ित करने से अब केवल डेढ़ प्रतिशत की आबादी रह गई है। पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी। भारत के प्रधानमंत्री ने अपने दूसरे कार्यकाल के छह महीने के अंदर कश्मीर से 370 ए, राम मंदिर, मुस्लिम महिलाओं के तीन तलाक बिल और देश मे नागरिकता संशोधन एक्ट लाया। जो 70 वर्ष से कांग्रेस ने नहीं किया। झंझारपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सियाराम साह ने कहा कि हिन्दुस्तान में सीएए लाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त व धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए झंझारपुर जिला भाजपा के कार्यकर्ता और नगरवासी आज एक साथ जानकी विवाह भवन प्रांगण में एकत्रित हुए हैं।

तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता एवं आमलोग

समारोह को भाजपा पूर्वी के पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप दास, नगर अध्यक्ष दीपक पोद्दार आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान पोद्दार ने पोस्टकार्ड में समर्थन लिख कर प्रधानमंत्री आवास भेजने की अपील लोगों से की। इस दौरान पूर्व मंत्री सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा, विधान पार्षद सुमन महासेठ,राघवेंद्र सिंह,रमेश राय, सच्चु पोद्दार,पंकज चौधरी, मो.सादुल्लाह, राजाराम कामति, प्रदीप साह,रमेश साह, मंगनु यादव,दिवाकर ठाकुर, कमलेश कुमार,सत्यनेश्वर प्रसाद,विनोद राव,श्रीराम साह,बिंदेश्वर मंडल सहित हजारों की सख्या में कार्यकर्ता व आम लोग उपस्थित थे।

तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा , विधान पार्षद सुमन महासेठ तिरंगा के साथ

Check Also

आपके काम की खबर :: अब घर बैठे व्हाट्सएप से करें बिजली बिल की गड़बड़ी की शिकायत, ये है व्हाट्सएप नंबर…

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : दरभंगा के विद्युत अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार दास …

गर्व :: पीएम मोदी ने झंझारपुर के इस गांव का ‘मन की बात’ में किया जिक्र, कचरे से कमाई का सुखेत मॉडल की देशभर में चर्चा

डेस्क : बिहार के मधुबनी जिले का सुखेत गांव देश में चर्चा में है। रविवार …

मधुबनी रांटी की चंदना दत्त को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, शिक्षक दिवस को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे पुरस्कृत

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 समारोह 5 सितंबर 2021 …