Breaking News

संदिग्ध व्यक्तियों पर रखें पूरी निगरानी एवं कड़ाई से करें वाहन चेकिंग – डीएम

दरभंगा : केवटी विधानसभा क्षेत्र की चुनाव से संबंधित कार्यों की जिलाधिकारी ने समीक्षा की। इस क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को प्रत्येक गांव तथा बुथों का विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि इस कार्य से यह पता चल सकेगा कि संबंधित गांवों में पूर्व में अपराध में संलिप्त रहे कौन-कौन लोग हैं। उन्होंने शराब बेचने में कौन-कौन लोग संलिप्त हैं तथा अन्य सामाजिक तत्वों की भी पहचान की जा सके, इसके निर्देश दिया। क्योंकि लोग चुनाव में ऐसे लोग व्यावधान डाल सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि धारा 107 की कारवाई और सीसीए के अंतर्गत एवं गुंडा पंजी में नाम डालने की कारवाई करें। उन्होंने इन तत्थों को ध्यान में रखते हुए बुथ का वर्गीकरण संवेदनशील अथवा सामान्य करने का निर्देश दिया। इस के अतिरिक्त सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एसएसटी तथा फ्लाइंग स्क्वॉयड मे तैनात पुलिस अधिकारी को अपने क्षेत्र में सभी संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने एवं कड़ाई से वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया है। इसकी निगरानी वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा प्रति दिन की जाएगी। वहीं जो लोग धारा 107 के अंतर्गत नोटिस के बावजूद बंध पत्र भरने के लिए उपस्थित नहीं हो रहे हैं। उनके विरूद्ध तुरंत वारंट निर्गत करने का निर्देश दिया गया। सभी शस्त्रों का सत्यापन इस माह के अंदर पूर्ण किया जाना है। इसके अतिरिक्त होली को लेकर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया। सभी पदाधिकारियों-जवानों को निर्देश दिया गया कि हाजिरी रिपोर्ट प्रत्येक दो घंटे पर वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय को दी जाएगी। वहीं डीजे बजाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटने का निर्देश दिया गया है। सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी अपने समकक्ष मजिस्टेÑट के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर निगरानी करते रहेंगे।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *