Breaking News

लायंस क्लब द्वारा नि:शुल्क दंत चिकित्सा परीक्षण शिविर व अस्थमा जांच शिविर का आयोजन

डेस्क : लायंस क्लब आॅफ दरभंगा टाउन के अध्यक्ष एसएम माइकल ने बताया कि लायंस क्लब आॅफ दरभंगा टाउन के तत्वाधान में नि:शुल्क दंत चिकित्सा परीक्षण शिविर और अस्थमा जांच शिविर लगाया गया। जहां पूर्व में लगाए गए हेपेटाइटिस बी का दूसरा डोज भी मरीजों को मुफ्त में दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर पूर्व गवर्नर लायन पवन कुमार सुरेका, अध्यक्ष एसएम माइकल, डेंटल कैंप के संयोजक सौरव सुरेका और डॉ. उत्सव राज, डॉ. खुशबू गोयनका खेतान के द्वारा किया गया।

इस मौके पर श्री सुरेका ने कहा कि लायंस क्लब आॅफ दरभंगा का प्रयास सराहनीय है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में लायंस क्लब आॅफ दरभंगा टाउन लगातार कार्य कर रहा है।

लायंस क्लब मेडिकल कैंप के चेयरमैन डॉ. उत्सव राज ने बताया कि आज लायंस क्लब के द्वारा प्रसाद पॉलीक्लिनिक में मरीजों का मोक्ष अस्थमा जांच एवं मुफ्त दंत चिकित्सा एवं हाइजीन शिविर लगाया गया जिसमें लोगों को अस्थमा जैसी बीमारी के बारे में बताया गया एवं जागरूक किया गया। इस मौके पर सौरव सुरेका, संतोष लाट, सतीश सिंह, राहुल मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …