Breaking News

LNMU :: 12 स्नातकोत्तर विभागों का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने सोमवार को 12 स्नातकोत्तर विभागों का औचक निरीक्षण किया जिनमें संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू, भूगोल, दर्शनशास्त्र, मैथिली, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, हिन्दी, अर्थशास्त्र, इतिहास एवं मनोविज्ञान विभाग शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अध्यक्षों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र- छात्राओं से बातचीत करते हुए विभागों में उपलब्ध सुविधाओं एवं समस्याओं से भी रूबरू हुए। उन्होंने आवश्यकतानुसार विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण दिशा- निर्देश भी दिया।

निरीक्षण के क्रम में कुलपति के साथ मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो ए के बच्चन, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो मुनेश्वर यादव, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो मंजू राय, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो अम्बरीश झा तथा समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो मो शाहिद हसन आदि विभागाध्यक्ष भी शामिल थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …