डेस्क। बिहार के दरभंगा में बवाल के बाद स्थिति सामान्य हो गई है। यहां इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। मुरिया गांव और बहेड़ा बाजार में दुकानें खुलने के साथ जन-जीवन भी सामान्य हो गया है।

बता दें कि 15 फरवरी को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक यात्रा पर पथराव कर दिया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों समेत दर्जनभर लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने 20 लोगों को अरेस्ट किया है। घटना की रात पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद 11 लोगों को जेल भेजा गया। सोमवार को भी 9 अन्य उपद्रवियों को पुलिस ने जेल भेजा है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

ज्ञात हो कि घटना को लेकर 61 नामजद, संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप के सात नंबर धारक एडमिन एवं 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !