दरभंगा : सरकार के द्वारा वैश्विक कोरोना संकट के बीच ग्रीन जोन क्षेत्र में कतिपय आर्थिक गतिविधियाँ संचालित करने की समिति छूट प्रदान किये जाने के बाद जिला में कई प्रकार के निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिलाधिकारी, दरभंगा द्वारा सभी कार्य एजेंसियों के साथ बैठकें करके उन्हें बंद पड़े महत्वपूर्ण योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन करने का निदेश दिया जा रहा है ।
इसी क्रम में विभिन्न कार्य प्रमण्डलों के द्वारा शुरू किये गये योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल द्वारा बताया गया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 01 एकड़ से अधिक रकवा वाले 08 प्राकृतिक जल श्रोतों के जीर्णोद्धार का कार्य पुनः प्रारंभ कर दिया गया है।

कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल द्वारा बताया गया कि खराब पड़े चापाकलों की युद्धस्तर पर मरम्मति कराई जा रही है। साथ ही ग्रामीण जलापूर्त्ति योजनाओं का भी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
ग्रामीण कार्य प्रमण्डल, दरभंगा/बेनीपुर द्वारा बताया गया कि ग्रामीण पथों की मरम्मति कार्य प्रारंभ किया गया है। कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल द्वारा बताया गया कि ऑडिटोरियम, तारामंडल एवं विभिन्न प्रशासनिक भवनों का निर्माण शुरू करने की कार्रवाई की जा रही है।

उप विकास आयुक्त, दरभंगा द्वारा बताया गया कि जाले, तारडीह, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, सिंहवाड़ा, गौड़ाबौराम, बिरौल, बहेड़ी एवं अन्य प्रखण्ड क्षेत्रों में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत वृक्षारोपण, आहर/पैन उड़ाहीकरण, तालाब की खुदाई, ग्रामीण पथों की मरम्मति, कैटल शेड का निर्माण आदि प्रमुखता से प्रारंभ किये गये है। सभी कार्यों की नियमित तौर पर अनुश्रवण किया जा रहा है। कहा कि इन कार्यों के प्रारंभ होने पर बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं ।सोशल डिस्टेसिंग नियम का पालन करते हुए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कराने को कहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !